Shahjahanpur news : कारण बताओ नोटिस जारी, बीडीओ ने डीडीओ को अग्रसारित किया ज्ञापन
कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के उलंघन होने का हवाला देते हुए सामाजिक समरसता में विरोधात्मक हस्तक्षेप का आरोप लगाया था।

shahjahanpur
7:06 PM, January 27, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
––ग्राम विकास अधिकारी द्वारा यूजीसी के समर्थन में पोस्ट डालने का मामला
––हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) ने विरोध में भरी हुंकार
खुटार–शाहजहांपुर। विकासखंड खुटार में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेकशील पाल द्वारा सोशल मीडिया पर यूजीसी बिल की सपोर्ट में पोस्ट डालने के मामले में हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के संस्थापक अवनीश मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी खुटार को ज्ञापन दिया था जिसमें उन्होने कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के उलंघन होने का हवाला देते हुए सामाजिक समरसता में विरोधात्मक हस्तक्षेप का आरोप लगाया था।
जिस पर संज्ञान लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी खुटार ने नियमावली का हवाला देते हुए ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ ही संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन को जिला विकास अधिकारी के लिए अग्रसारित किया है।
वहीं हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के संस्थापक अवनीश मिश्रा ने मौखिक वार्ता के दौरान कहा है कि यदि ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन विभाग के विरूद्ध कदम उठाएगा।



