Sonbhadra News : छह केंद्रों पर 16,800 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड परीक्षा, एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

जनपद में होमगार्ड्स लिखित परीक्षा-2025 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं खुद एसपी ने मैदान में उतरकर....

news-img

परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते एसपी अभिषेक वर्मा व सीडीओ जागृति अवस्थी.....

sonbhadra

5:34 PM, April 23, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद में होमगार्ड्स लिखित परीक्षा-2025 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं खुद एसपी ने मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा लिया।

जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड्स लिखित परीक्षा-2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा कक्षों, स्ट्रॉन्ग रूम और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और गोपनीयता में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय होगी।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और उनकी 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया साथ ही अभ्यर्थियों की एंट्री-एग्जिट व्यवस्था, सघन तलाशी, बाहरी व्यक्तियों की रोकथाम, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि "परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।"

गौरतलब है कि जिले में कुल छह परीक्षा केंद्रों पर 16,800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 2,800 परीक्षार्थी बैठेंगे।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.