Sonbhadra News : सड़क निर्माण में अड़चनें हटाएं, लापरवाही पर गिरेगी गाज - वन मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओ...

news-img

sonbhadra

7:42 PM, April 23, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनपद में संचालित योजनाओं और वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस मौके पर राज्य मंत्री (समाज कल्याण) संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने विभिन्न सड़कों के निर्माण में आ रही वन विभाग की अड़चनों को प्रमुखता से उठाया। इसमें पटवध-बसुआरी मार्ग, मंग्लेश्वर महादेव मंदिर मार्ग और तिलहर मार्ग सहित बिजली के खंभे गाड़ने में हो रही दिक्कतें शामिल रहीं।

सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों को 'प्रवेश पोर्टल' के माध्यम से करें दूर -

मंत्री डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में यदि कोई अड़चन आती है, तो संबंधित कार्यदायी संस्था से आवेदन लेकर ‘प्रवेश पोर्टल’ के माध्यम से उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में महुआ, चिरौंजी और फलदार प्रजातियों को दें प्राथमिकता -

वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें, अन्यथा लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कम से कम तीन फीट ऊंचाई के पौधे लगाने तथा महुआ, चिरौंजी और फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - 

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि महुआ विक्रेताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई न की जाए। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की समीक्षा में उन्होंने सड़कों पर फ्लाई ऐश फैलने से रोकने और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए साथ ही कंपनियों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक के उपरांत मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये रहे मौजूद -

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक मीरजापुर मंडल सुशांत शर्मा, डीएफओ रॉबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल, डीएफओ रेनूकूट कमल कुमार, डीएफओ ओबरा दिलीप कुमार तिवारी तथा डीएफओ कैमूर वन्यजीव प्रभाग तपश मिहिर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.