Sonbhadra News : मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की हुंकार, मजदूर दिवस पर सौंपेंगी ज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्तियाँ 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम....

news-img

AI जनरेटेड बैनर..........

sonbhadra

5:30 PM, April 30, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्तियाँ 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगी।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बुधवार को पत्र जारी कर जानकारी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन के मूड में हैं। उन्होंने बताया कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यकर्त्रियां जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगी।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की जायज मांगों को लेकर गत 8 मार्च को लखनऊ में हुए आंदोलन के दौरान सरकार और आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस और संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कार्यकर्त्रियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्रियों को उम्मीद थी कि 28 अप्रैल को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी, लेकिन ऐसा न होने से निराशा हाथ लगी है।

प्रतिमा सिंह ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अब आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बाध्य होकर अपनी मांगों को लेकर पुनः आवाज उठा रही हैं। मजदूर दिवस के मौके पर ज्ञापन के माध्यम से सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Sponsored

सम्बंधित खबर

अपना जिला

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.