Sonbhadra News : भाजपा महिला मोर्चा ने कोन में निकाला जन आक्रोश रैली
महिला विरोधी सपा व कांग्रेस पार्टी है। रैली कोन चौराहे से लेकर पूरा कोन भ्रमण कर समापन किया गया।

sonbhadra
7:29 PM, April 30, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
* महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं होने से सपा कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
कोन (सोनभद्र) । संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं होने देने का जिम्मेदार सपा कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए वृहस्पतिवार को भाजपा मंडल कोन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र कुसुम शर्मा के अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली गई जिसके बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा में रैली में शामिल होकर भारी संख्या में रैली निकाल कर सपा व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला विरोधी कहते हुए कही कि महिला आरक्षण विधेयक हर हाल में पास हो भाजपा सरकार ने महिलाओं को राजनीति में 33%आरक्षण व भागीदारी दिलाने के लिए महिला बिल लाया जो सपा व कांग्रेस के सांसद के विरोध के बाद बिल पास नहीं हो सका जिससे प्रतित होता है कि महिला विरोधी सपा व कांग्रेस पार्टी है। रैली कोन चौराहे से लेकर पूरा कोन भ्रमण कर समापन किया गया।
रैली में मुख्य रूप से सभा संयोजक संजू लता, मीरा पासवान, शिप्रा, शांति, दिव्या पाठक, सुनीता, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, मंहगू राम, प्रहलाद गुप्ता, सुर्यभान सिंह, शशी शेखर जायसवाल, समेत दर्जनों लोग रैली में शामिल रहे।



