Sonbhadra news : आदिवासी महिलाओं से विवाह कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज
दुद्धी कोतवाली पुलिस ने प्रलोभन देकर आदिवासी महिलाओं से विवाह करने और उसके अनुचित लाभ उठाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

sonbhadra
11:38 AM, April 17, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार । सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने प्रलोभन देकर आदिवासी महिलाओं से विवाह करने और उसके अनुचित लाभ उठाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने एक छतीसगढ़ निवासी और चार बघाडू निवासी सहित 5 लोगों पर बीएनएस की धारा 191(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच -पड़ताल शुरू कर दी हैं। बघाडू गाँव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने दुद्धी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने मामले जाँच करने के आदेश दिए, पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद दुद्धी पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच -पड़ताल में जुट गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई हैं।



