Sonbhadra news : Sonbhadra News: दुष्कर्म-वायरल वीडियो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

news-img

sonbhadra

3:10 PM, April 17, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय (संवाददाता)

ओबरा सोनभद्र । पुलिस ने दुष्कर्म और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 16 अप्रैल 2026 को रात 11:10 बजे कौशांबी जिले के सैनी थाना के सामने ओवरब्रिज हाईवे, कानपुर रोड से दिल्ली भागते समय पकड़ा गया। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। पीड़िता ने ओबरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, अभियुक्त राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल, निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, प्रयागराज (उम्र करीब 31 वर्ष) ने उसके निजी फोटो और वीडियो अपने पास रखे थे। उसने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप और फेसबुक) के माध्यम से पीड़िता और उसके परिजनों/रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिया था। विरोध करने पर अभियुक्त राज जायसवाल पीड़िता को दोबारा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर ओबरा थाने में मु.अ. सं -290/25 धारा 69, 351(3) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। अभियुक्त के पास से एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल और कांस्टेबल अरुण कुमार यादव शामिल थे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.