Sonbhadra News : सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी में लिप्त 5 गिरोहों पर गैंगस्टर का शिकंजा, सरगना समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

जिले में गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कस दिया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष......

news-img

sonbhadra

12:23 AM, April 11, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिले में गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कस दिया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, कोन, दुद्धी और घोरावल थानों में बृहस्पतिवार को पांच गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से गिरोह के सरगनाओं सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद दोपहर में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।

पन्नूगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुदशेखर सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरोह के सरगना मंटू उर्फ विवेकानंद शुक्ला समेत चार अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। वहीं रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने पशु तस्करी से जुड़े गिरोह के सरगना सलीम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसी क्रम में कोन थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, दुद्धी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और घोरावल थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करी से जुड़े गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक पन्नूगंज को छोड़कर अन्य सभी मामलों में पशु तस्करी से जुड़े अपराधियों को नामजद किया गया है।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोप है कि बीते वर्ष एक महिला को रास्ते में अकेला पाकर आरोपियों ने उसे जबरन खींचकर एक सूने पड़े मकान में ले गए थे, जहां करीब एक घंटे तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.