Sonbhadra News : लंबी बीमारी के बाद पटवध प्रधान का निधन
चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत पटवध के ग्राम प्रधान राजेंद्र धरकार का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया।

sonbhadra
7:28 PM, April 19, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत पटवध के ग्राम प्रधान राजेंद्र धरकार का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया । बताते चले की राजेंद्र वर्तमान में पटवध के ग्राम प्रधान थे तथा दो-तीन बार के संघर्षों के बाद उन्होंने यह कामयाबी पाई थी । हर बार दूसरे स्थान पर रहने वाले राजेंद्र धईकार वर्तमान में ग्राम प्रधान थे तथा अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाये। उनके असमय निधन से ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई।



