Sonbhadra News : महिला आरक्षण बिल पास न होने से निकाला गया जन आक्रोश महिला पदयात्रा
महिला आरक्षण बिल संसद भवन में न पास होने से महिलाओं मे आक्रोश देखा जा रहा है। घोरावल मंडल के भैसवार गांव में बुधवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई।

sonbhadra
10:54 AM, April 30, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । महिला आरक्षण बिल संसद भवन में न पास होने से महिलाओं मे आक्रोश देखा जा रहा है। घोरावल मंडल के भैसवार गांव में बुधवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में निकली। महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष (सपा कांग्रेस) ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया, इसका जवाब आने वाले समय में विपक्ष को आधी आबादी हम सभी महिलाएं देंगी। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, जिला मंत्री प्रसंन पटेल, निवर्तमान जिला मंत्री कैलाश बैश, जिला संयोजक (आईटी) लवकुश केशरी, मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विद्या सागर मौर्य, रवि शंकर दुबे, मंडल महामंत्री दिनेश, मंडल मंत्री सरोज ,चंदन चौरसिया, अनुराग , पंकज मौर्य, बूथ अध्यक्ष आशीष मौर्या ,बलवंत मौर्य, आनंद मौर्या, रंगीला, मंजू, फुल कुमारी, मुन्नी, गीता आदि महिलाएं पदयात्रा में शामिल रही।



