Sonbhadra News : कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार

अनपरा थाना क्षेत्र में गत 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें ओबरा पीजी कॉलेज के.....

news-img

sonbhadra

7:14 PM, April 2, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । अनपरा थाना क्षेत्र में गत 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें ओबरा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का पूर्व महामंत्री भी शामिल है। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई है।

आज अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने चुर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने 64 हजार रुपये नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले में एजेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। एएसपी के मुताबिक बुधवार की रात लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरकाडंडी थाना कोन के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो और आरोपियों धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन तथा हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी धीरज यादव पूर्व में ओबरा पीजी कालेज में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद लूट के साजिशकर्ता चंद्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे में दो बाइक, दो तमंचा और कारतूस तथा 28500 रुपये बरामद किया। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को डिबुलगंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मुताबिक लूट की घटना में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि लूट की योजना चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन ने बनाई थी। चंन्द्रेश के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीकेसे घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने बताया कि चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका है। उसे पता था कि शुक्रवार को कलेक्शन जाता है। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया।

मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येन्द्र राय, थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दुबे, एसआई संतोष कुमार, अशोक कुमार सिंह अनपरा, मुख्य आरक्षी रामू राजभर, अनिष कुमार, संजय कुमार, आरक्षी रमेश गोड़, शशि भूषण, अजीत कुमार थाना अनपरा शामिल रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.