Sonbhadra News : सदर विधायक ने 94 दिव्यांगों को बांटा सहायक उपकरण
आज लोढ़ी स्थित ब्लड बैंक के पास दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह आयेाजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सदर विधायक भूपेश चौबे ने......

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करते सदर विधायक भूपेश चौबे और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी......
sonbhadra
6:54 PM, February 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज लोढ़ी स्थित ब्लड बैंक के पास दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह आयेाजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिव्यांगों को 51 ट्राई साइकिल, 3 व्हील चेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, एक लेप्रोसी कीट व 3 कान की मशीन एवं बचपन डे केयर सेन्टर में पंजीकृत चार दिव्यांग बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते इत्यादी का वितरण किया गया साथ ही 15 व्यक्तियों ने ब्लड डोनेशन कर रक्तदानी भी बने।
इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "भाजपा सरकार पूरी तरह से दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है। इसीलिए अभियान चलाकर उनको आवागमन समेत आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए दो विशेष विश्वविद्यालय डॉ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ और जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालयों में लगभग छह हजार दिव्यांग उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को 1200 रुपये वार्षिक भरण-पोषण राशि प्रदान किया जा रहा है, जबकि वर्ष 2017 से पूर्व यह राशि मात्र 300 रूपए प्रति माह थी। दुकान संचालन के लिए दस हजार रुपये और निर्माण के लिए 20 हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।"
वहीं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि "दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति, कान की मशीन, ट्राईसाइकिल आदि उपकरणों का लाभ पाने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर योजना का लाभ पा सकते हैं। उनके लिए विभाग की ओर से कई सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें कार्यालय में आकर समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन पर उन्हें उनकी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।"
इस दौरान मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, दिव्यांगजन कार्यालय के सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक एल0टी0ग्रेड, कनिष्ठ सहायक गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा, बचपन डे केयर सेन्टर के राहुल कुमार व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



