Sonbhadra News : अंबेडकर जयंती पर सपा का संकल्प, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को करेंगे मजबूत
भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा क्षेत्र पंचायत तरावा सहित कुशी, देवराज और कुसी डोर में बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया.....

sonbhadra
12:12 AM, April 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा क्षेत्र पंचायत तरावा सहित कुशी, देवराज और कुसी डोर में बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अतुल दुबे ने कहा कि “बाबा साहेब का संविधान हमारे देश की आत्मा है। इसे मिटाने की किसी भी कोशिश को समाजवादी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन और विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा और समाज में बराबरी स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब का सपना एक समान और न्यायपूर्ण समाज ही उनका लक्ष्य है और इसके लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।



