Sonbhadra News : विवेचना के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान ही मुकदमे के वादी और प्रतिवादी पक्ष पुराने विवाद को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और वे मारपीट पर उतारू हो गए।

sonbhadra
6:28 PM, May 6, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय बीजपुर पुलिस ने बुधवार को शांति भंग करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उप-निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम लीलाडेवा पहुँचे थे।पुलिस टीम यहां एक मामले की विवेचना और बयान दर्ज करने गई थी। पूछताछ के दौरान ही मुकदमे के वादी और प्रतिवादी पक्ष पुराने विवाद को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और वे मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर दी।शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने द्वितीय पक्ष के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
अनिल कुमार व छोटे पुत्रगण रामअधीन को पुलिस ने माननीय न्यायालय दुद्धी के समक्ष पेश किया।




