UP News : सोनभद्र लाइमस्टोन ब्लॉक-ए की ई-नीलामी हेतु एनआईटी जारी
डाला कजरहट लाइमस्टोन ब्लॉक-ए (क्षेत्रफल 161 हेक्टेयर) को खनन पट्टे के परिहार के उपरांत ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से व्यवस्थापित किए जाने हेतु Notice Inviting Tender बुधवार को निर्गत की गई है।

फाइल फोटो
sonbhadra
6:05 PM, May 6, 2026
लखनऊ। सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश माला श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद सोनभद्र स्थित डाला कजरहट लाइमस्टोन ब्लॉक-ए (क्षेत्रफल 161 हेक्टेयर) को खनन पट्टे के परिहार के उपरांत ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से व्यवस्थापित किए जाने हेतु Notice Inviting Tender (NIT) बुधवार को निर्गत की गई है।
इस ब्लॉक में लगभग 79.20 मिलियन टन चूना पत्थर का भंडार आंकलित है, जिसमें CaO (कैल्शियम आक्साइड) की औसत मात्रा 41.98 प्रतिशत है, जो सीमेंट उद्योग हेतु कच्चे माल (Raw Material) के रूप में उपयोग के लिए उपयुक्त है।
इस ब्लॉक की ई-नीलामी से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा तथा राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। साथ ही, यह पहल प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, खनन क्षेत्र के विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से जनपद सोनभद्र में इस परियोजना के माध्यम से खनन आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रदेश के सतत विकास को बल प्राप्त होगा।




